आवश्यक सामग्री- छोले -भटूरे के लिये
(छोले)
·
बेकिंग सोडा – 1/2 छोटी चम्मच
·
सफेद चना - 250 ग्राम
·
टमाटर - 5 - 6 & प्याज़ -2
·
हरी मिर्च – 2-3
·
अदरक - 1 टुकड़ा
·
रिफाइन्ड तेल – 2-3 टेबिल स्पून
·
जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
·
हल्दी पाउडर
-1/2 छोटी चम्मच
·
हींग- 2 पिंच
·
धनियाँ पाउडर- 2 चम्मच
·
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
·
गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
·
नमक - स्वादानुसार
·
हरा धनियाँ - 1 छोटी कटोरी (कटा हुआ )
(भटूरे)
·
मैदा - 500 ग्राम
·
सूजी– 1/2कप
·
दही -1/2कप
·
नमक - 1/4 छोटी चम्मच
·
चीनी – 1/2 छोटी चम्मच
·
बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
·
तेल
विधि:-
(a)छोलों की विधि
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये,. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में 4-5 सीटी आने तक गैस धीमी कर दीजिये पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक पकने दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च, प्याज़ ,अदरक को बारीक पीस लें.कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर, हल्दी पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.कुकर खोलिये चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि गाढ़े लग रहे हो उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, 10-15 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और हरा धनियाँ मिला दीजिये. छोले तैयार हैं.
(b)भटूरे की विधि
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये बीच में जगह बनाइये, तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये.
पानी की सहायता से आटा गूथ लीजिये.गुथे हुये आटे को 2-3 घंटे के लिये किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये. गूथे हुये आटे से छोटी लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, यह पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बना लीजिये.
छोलों को कटोरी में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोले
भटूरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
For more recipe please visit:-http://recipebyrenu.blogspot.in/



No comments:
Post a Comment