Sunday, 1 November 2015

सुबह के नाश्ते या रात का डिनर. आज हम गोभी के परांठे बनाये

आवश्यक सामग्री

गोभी --------- 250ग्राम
गेहूं का आटा ---------- 300ग्राम
जीरा ----------- एक छोटी चम्मच
धनियाँ पाउडर ---------- एक चम्मच
मिर्च पाउडर ----------- 1/2छोटी चम्मच
गरम मसाला ----------- 1/2 छोटी चम्मच                     
हरी मिर्च ------------ बारीक कटी हुयी
अदरक ------------ बारीक कटा हुआ
हरा धनियाँ ------------  1 छोटी कटोरी (कटा हुआ )
नमक ------------ स्वादानुसार
तेल या घी ---------- परांठे सेकने के लिये

विधि

सबसे पहले आटे को गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को रख दीजिये.

फूल गोभी के पत्ते हटा कर अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद गोभी को कद्दूकस कर लीजिये.

अब कद्दूकस गोभी में हरी मिर्च और धनियाँ पाउडर जीरा भून  कर डाल दीजिये, और लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक,नमक और हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. गोभी की पिठ्ठी पराठों में भरने के लिये तैयार है.

आटे से लोही तोड़िये और थोड़ा  बेल लीजिये. थोड़ा तेल लगाकर  एक बड़ी चम्मच गोभी उस पर रखिये उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर दीजिये. अब इस पिठ्ठी भरी हुइ लोही को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लें. अब बेलन की सहायता से  परांठा बेल लीजिये. इस बेले हुये परांठे को तबे पर डाल कर दोनों ओर से तेल लगाकर ब्राउन होने तक सेकिये. इसी तरह से सारे पराठे बना लीजिये.

गोभी के पराठे तैयार हैं. गरम गरम  गोभी के परांठे,  दही, और मक्खन के साथ खाइये.


 

No comments:

Post a Comment