Saturday, 26 September 2015

छैना(पनीर) खीर

सामग्री

  • ·         फूल क्रीम दूध - 1 Ltr (छैना(पनीर) बनाने के लिए)
    ·         फूल क्रीम दूध - 1½ Ltr (दूध को गाढा़ करने के लिए)
    ·         चीनी - 1¼  कप
    ·         चीनी पाउडर - ½ कप 
    ·         नींबू - 1
    ·         केसर - 10-15 धागे
    ·         छोटी इलायची - 5-6
    ·         काजू और पिस्ते -8-9
    पानी 2 कप

विधि

दो बर्तन लीजिए, एक में दूध गाढा़ होने के लिए रख दीजिए और दूसरे में छैना(पनीर) बनाने के लिए.

छैना(पनीर) बनाईये  

दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, और नीबू का रस निकाल कर उसमें उतना ही पानी मिला लीजिये, थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल कर निकाल दीजिये. कपड़े को चारों ओर से हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना(पनीर) तैयार है.
खीर के लिये दूध गाढा़ होने दीजिए, थोड़ी थोड़ी देर में दूध को चलाते रहिये, ताकि दूध बर्तन में न लगे.इलायची पाउडर बना लीजिए और पिस्ते के छोटे टुकड़ों को लीजिए.
दूध गाढ़ा होने पर, इलाइची (पाउडर बना कर), केसर और चीनी(पाउडर) डालकर मिला दीजिये.

<alt img="Chena Kheer"छैना के गोले

छैना को  कुछ देर थाली में मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, छैने से छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये.




चसनी के लिए

कुकर में चीनी डालिये, 2 कप पानी मिलाइये और चाशनी बनाने के लिये रख दीजिये. चीनी को पानी में उबाल आने तक पका लीजिए.चीनी में उबाल आने पर, छैना से बनी गोलियां डाल दीजिए, कुकर को बंद कर एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी करके 9-10 मिनिट के लिए  कम आंच पर पकने दीजिए,गैस बन्द कर दीजिये , ठंडा होने पर छैना को निकाल लीजिए .छैना के ठंडा होने पर इसे गाढे़ दूध में डाल दीजिए और कम आंच पर 7-8 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
और
अब खीर बनकर तैयार है, इसे कटोरी में निकाल लीजिए अब  
काजू और पिस्ता  से सजाईये  और खीर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए. और अब ठंडी छैना खीर खाइये.

No comments:

Post a Comment