Thursday, 24 September 2015

मलाई कोफ्ता – Malai kofta

आवश्यक सामग्री :-

कोफ्ते के लिये
<img alt="malai kofta">
Renu

*    पनीर  200 ग्राम  
*    आलू  4  उबले  हुये
*    काजू 5-6 ( बारीक टुकड़े )
*    किशमिश 10-12
*    नमक  स्वादानुसार
*    तेल कोफ्ते तलने के लिये

तरी बनाने के लिये

*      प्याज़ 2
*      लहसुन  3 कली
*      दही – 1 कप
*      टमाटर 4
*      हरी मिर्च 2-3
*      अदरक 1 टुकड़ा
*      तेल  2 टेबिल स्पून
*      हींग 2 पिंच
*      जीरा  1/2 छोटी चम्मच
*      हल्दी पाउडर  1/2 छोटी चम्मच
*      धनियां पाउडर  1 छोटी चम्मच
*      मिर्च पाउडर  1/4 छोटी चम्मच
*      क्रीम या मलाई 1/2 कप
*      गरम मसाला  1/4 छोटी चम्मच
*      हरा धनियां 1 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ) 
<img alt="malai kofta">
Renu

विधि:पनीर को कस लीजिये. आलू को छील कर कस लीजिये पनीर, आलू और नमक को मिला कर, हाथ से मल कर गूथ लीजिये, मिश्रण से गोले बना लीजिये इन गोलों में एक – एक  किशमिश और बारीक काजू भर कर सारे गोले बना लीजिये.

अब कढ़ाई में तेल गरम कीजिये. गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 5-6 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये, इन्हें सुनहरा होने तक तल लीजिये. 
तरी(Gravy) तैयार करने के लिये
प्याज़, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक,  बारीक पीस लीजिये.कढाई में तेल गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, डाले अब इसमें पिसा हुआ पेस्ट डाल कर तब तक भुनिये जब तक तेल न छोड़ दे. अब इसमें मिर्च पाउडर डाल दीजिये, दही डालिये 2 मिनट बाद  अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. 
मसाले में 2 कप पानी डाल दीजिये.  तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, उबाल आने तक पकाइए पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है, तरी में कोफ्ते डाल कर मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और सब्जी को 5 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये.
 मलाई कोफ्ता सब्जी चपाती, परांठे, पूरी या नान के साथ परोसिये और खाइये.

 
<alt img="malai kofta">
Renu

No comments:

Post a Comment