Sunday, 5 July 2015

पोहा

पोहा

पोहा एक पोष्टिक आहार है इसे बनाने मे ज़्यादा समय नही लगता।कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और हैल्दी होता है

पोहा By Renu

पोहा - 200 ग्राम 
नमक स्वादानुसार 
तेल – 2-3 टेबल स्पून
राई – 1/4 छोटी चम्मच
करी पत्ता - 5-6
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च -1 से 3
लाल मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच 
आलू – 1-2 बारीक कटा हुआ 
मूंगफली के दाने - 1/2 आधी छोटी कटोरी 
नींबू - 1 
हरा धनिया1/2 छोटी कटोरी कटा हुआ
पोहा थाली में डालिये इसमें पानी डाल कर गीला कर लीजिये और छलनी मे डाल कर पानी निकाल दीजिये.हरी मिर्च और हरा धनियाँ बारीक काट कर रख दीजिये.फिर कढा़ई को गैस पर रख तेल डाल गर्म कर लीजिये. फिर उसमे कढ़ी पत्ता, प्याज़, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी एवं नमक डाल दीजिये हल्का सा भूरा होने दीजिये. फिर बारीक कटा हुआ  आलू डाल दीजिये और आलू को पकने दीजिये. थोड़ी देर बाद भीगे हुये पोहे को डाल दीजिये. फिर चम्मच से पोहे को तब तक चलते रहे जब तक पोहा पक ना जाय. कढा़ई में तले हुये मूंगफली के दाने डाल दीजिये थोड़ी देर ढक्कन लगा कर पकने दीजिये. पोहा को प्याले में निकाल लीजिये ऊपर से हरा धनियाँ और नीबू का रस मिला दीजिये. पोहा तैयार है़


No comments:

Post a Comment